|| श्री राम ||

Shri Veer Hanuman Mandir

|| श्री राम ||

"आपकी कृपा से हर काम हो रहा है"

एक संक्षिप्त परिचय

अतुलित बलधामं हेम शैलाभदेहम्
दनुज वनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम् ।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशम्
रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि ॥

श्री हनुमानजी महाराज के चमत्कारों की व्याख्या करना और
उनके संपूर्ण गुणों का संकलन कर पाना किसी भी मनुष्य के लिए संभव नहीं है।

अजर अमर गुननिधि सुत होहू।
करहुँ बहुत रघुनायक छोहू॥

श्री राम चरित्र मानस पंचम सोपान सुंदरकांड के आधार पर माता सीता ने
हनुमान जी को अजर और अमर होने का आशीर्वाद दिया है ।

हनुमानजी की महिमा का गुणगान हर युग में किया गया है इस कलयुग में
तो हनुमान जी साक्षात एक चमत्कारी देवता के रूप में दर्शाते हैं।

जब बात भक्तों की आती है तब हमारे हृदय में सबसे प्रथम नाम भक्तों के
सरताज श्री हनुमानजी महाराज का आता है ।

तेरे जैसा राम भक्त कोई हुआ ना होगा मतवाला,
एक जरा सी बात पर तूने सीना चीर दिखा डाला ।।

बात आज से करीबन 270 वर्ष पूर्व की है - राजस्थान के छोटे से कस्बे में
भक्त शिरोमणि संत शिरोमणि सद्गुरु श्री मोवनदास जी महाराज की भक्ति
से प्रसन्न होकर श्री हनुमानजी महाराज ने साक्षात धरती पर पधार कर
इस धरा को पावन किया और यह धाम आज सालासर धाम के नाम से
सारे विश्व में प्रख्यात है।

अपने भक्तों पर आए संकट श्री हनुमानजी महाराज क्षण में दूर कर देते हैं।

युगो से श्री हनुमानजी महाराज संकट मोचन नाम से प्रख्यात है।

को नहीं जानत है जग में कपि संकटमोचन नाम तिहारो।

हमारे धार्मिक संस्कार जो युगो से चलते आ रहे हैं और आने वाली पीढ़ी
में भी इनका बीज रोपण किया जा सके ऐसी प्रभु से कामना करते हैं।
इसी प्रेरणा सूत्र के साथ श्री सालासर बालाजी ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण का
संकल्प लिया है।